Visit of Dr. Jitendra Singh, Hon'ble Union Minister of of State (Independent Charge) of Science & Technology and Earth Sciences to CSIR-IHBT
डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का संस्थान दौरा

माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान, और सी.एस.आई.आर. के उपाध्यक्ष, डॉ. जितेंद्र सिंह ने 28 मई 2026 को सी.एस.आई.आर.-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर (हि. प्र.) का दौरा किया और उसकी प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर सी.एस.आई.आर. की महानिदेशक और डी.एस.आई.आर. की सचिव, डॉ. एन. कलैसेल्वी भी उपस्थित रही।
डॉ. सुदेश कुमार यादव, निदेशक सी.एस.आई.आर.-आई.एच.बी.टी., ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अरोमा और फ्लोरीकल्चर मिशनों के बारे में बताया, जो की स्थानीय अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी को सुदृढ़ कर रहे हैं।
डॉ. एन. कलैसेल्वी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्तर पर सी.एस.आई.आर. की नवीन पहलों एवं प्रमुख प्रौद्योगिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उच्च स्तरीय विज्ञान के माध्यम से जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में सी.एस.आई.आर.-आई.एच.बी.टी. की भूमिका को रेखांकित किया। डॉ. कलैसेल्वी ने संस्थान के योगदान की सराहना की और आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में, डॉ. जितेंद्र सिंह जी ने संस्थान की वैज्ञानिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने स्टीविया और ट्यूलिप पर संस्थान के कार्यों तथा स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्थान में हिमालयी अर्थव्यवस्था का ध्वजवाहक बनने की क्षमता है तथा उसे इस तरफ प्रयासरत रहना चाहिए। माननीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि विज्ञान समाज के लिए है और इसकी उपलब्धियाँ जनसाधारण तक पहुंचनी चाहिए ताकि विकसित भारत का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर माननीय मंत्री ने संस्थान द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों पर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जनसामान्य में जागरूकता के लिए माननीय मंत्री ने संस्थान के सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं और संस्थान द्वारा स्वदेशी हींग उत्पादन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में सहभागिता की
कार्यक्रम में चंडीगढ़ स्वीट्स लिमिटेड, मोहाली; ई-हेम्प स्टोर्स प्रा. लि., नई दिल्ली; प्रारब्ध सोसाइटी, मंडी (हिमाचल प्रदेश); कानव बायोक्रिएशन्स प्रा. लि., ऊना (हिमाचल प्रदेश); कृषि रसायन प्रा. लि., कोलकाता; और परवाज़ ऑर्गेनिक्स, जालंधर (पंजाब) के साथ बारह प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते किए गए। इसके अलावा हिमालयन वीमेन, अवेयरनेस एंड लाइवलीहुड (हिमवाल) सोसाइटी, देहरादून (उत्तराखंड) के साथ एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित हुआ।
The Hon’ble Union Minister of State (Independent Charge) of Science & Technology and Earth Sciences, and Vice President CSIR, Dr. Jitendra Singh, visited the CSIR-Institute of Himalayan Bioresource Technology, Palampur (HP) on 28 May 2026 to review its progress. Dr. N Kalaiselvi, Director General CSIR and Secretary DSIR, was also present on the occasion.
Dr. Sudesh Kumar Yadav, Director CSIR-IHBT, welcomed the dignitaries and the guests. He apprised the work and activities being carried by the institute and briefed about the Aroma and Floriculture Missions and how they leading to the improvement of the local economy and ecology.
Speaking on the occasion, Dr. N Kalaiselvi, emphasized the recent initiatives and technological achievements of the CSIR. She also highlighted the role of CSIR-IHBT in boosting bioeconomy through high-end science. Dr. Kalaiselvi lauded the contributions of the institute and wished it grand success in its upcoming endevours.
In his presidential address, Dr. Jitendra Singh complimented the institute on its scientific pursuits. He admired the institute for its path breaking work on Stevia and Tulip and in the promotion of start-ups. He highlighted that the institute has the potential to be the torch bearer of Himalayan Economy and should strive towards it with an ultimate aim of Viksit Bharat. The Hon’ble Minister emphasized that science is for the society and its outputs should reach to the masses. On the occasion, the Hon’ble Minister visited the exhibition showcasing products based on technologies developed by the institute. For awareness, the Hon’ble Minister took photographs at the Selfie point of the institute and participated in the efforts being made by the institute towards indigenous Hing production.
During the programme signing of technology transfer agreements, with M/s Chandigarh Sweets Limited, Mohali; E-Hemp Stores Pvt. Ltd., New Delhi; Praarabdh Society, Mandi, Himachal Pradesh; M/s Kannav Biocreations Pvt. Ltd., Una, Himachal Pradesh; M/s Krishi Rasayan Pvt. Ltd., Kolkata; and Parwaaz Organics, Jalandhar, Punjab were done. One memorandum of understanding was also signed with Himalayan Women, Awareness & Livelihood (HIMWAL) Society, Dehradun, Uttarakhand.
Skip to main content




















































































