संस्थान में "हिमालय से जैव-अर्थव्यवस्था: प्रयोगशालाओं, भूमि और उद्योग को जोड़ना" शीर्षक कार्यशाला का आयोजन
Workshop on "Bioeconomy from the Himalayas: Linking Labs, Land and Industry"

सी.एस.आई.आर.-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर (हि.प्र.) ने अपने परिसर में 10 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला “हिमालय से जैव-अर्थव्यवस्था: प्रयोगशालाओं, भूमि और उद्योग को जोड़ना” आयोजित की।
कार्यक्रम में सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान के कार्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संस्थान हिमालयी क्षेत्र में जैवआर्थिकी के विकास में योगदान दे रहा है। उन्होंने सी.एस.आई.आर. मिशन कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला जो सीधे जनमानस और उनके कल्याण से जुड़े हैं।
डॉ. शिव कुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव, विज्ञान भारती, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने देश की समृद्ध विरासत और उसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सोम देव भारद्वाज, पूर्व प्रमुख, अनुसंधान इकाई कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान प्रभाग, ग्वालियर और डॉ. नर्मदा प्रसाद शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शामिल हुए। डॉ. सोम देव ने प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण चेतना पर जोर दिया, जबकि डॉ. शुक्ला ने जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यानों तथा प्रतिभागियों में परस्पर संवाद रहा।
अपने संबोधन में डॉ. सुदेश कुमार यादव, निदेशक सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी, ने सभी का स्वागत करते हुए हिमालयी क्षेत्र में कुपोषण और खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभागों के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया ताकि संस्थान द्वारा विकसित नवीन तकनीकों को लागू किया जा सके, विशेषकर स्थानीय जैव संसाधनों के उपयोग, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा और स्थानीय खाद्य फसलों के आर्थिक मूल्य में वृद्धि के लिए।
इस अवसर पर स्मार्ट विलेज मिशन के अंतर्गत सी.एन.जी एग्रो केयर प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, दो सामग्री हस्तांतरण समझौते एम/एस निशांत बायोटेक, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के साथ किए गए। साथ ही दो प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते भी हुए, एक एम/एस इंडीयम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और दूसरा एम/एस भिख्ता बायोटेक, शिमला (हिमाचल प्रदेश) के साथ।
कार्यक्रम में गुलाब-सुगंधित जरैनियम की किस्म पर एक ब्रोचर जारी किया गया और किसानों को सुगंधित गेंदा के बीज वितरित किए गए। इस कार्यशाला ने किसानों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों को एक साझा मंच प्रदान किया और विचार-विमर्श का अवसर दिया। संस्थान द्वारा विकसित जैव-आधारित प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी भी इस कार्यशाला के दौरान लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
The CSIR-Institute of Himalayan Bioresource Technology, Palampur (HP), organised a one-day workshop titled “Bioeconomy from the Himalayas: Linking Labs, Land and Industry” in its premises on 10 April 2026.
Dr. Sudesh Kumar Yadav, Director CSIR-IHBT, extended a warm welcome to the dignitaries and guests. He apprised them about the activities of the institute and how they are contributing to the development of the bioeconomy in the Himalayan region. He also emphasised various mission programmes of the institute that are directly contributing to the masses and their well-being.
Dr. Shiv Kumar Sharma, National Organising Secretary, Vijnana Bharati, was the Chief Guest of the programme. He spoke about the rich legacy of the county and the need for revitalizing our heritage and its outreach.
Dr. Som Dev Bharadwaj, Former Head, Research Unit Cancer Hospital & Research Division, Gwalior and Dr. Narmada Prasad Shukla, Former Chairman, MP Pollution Control Board, were the guests of honour. Dr. Som Dev spoke about belongingness and establishing linkages with nature for environmental consciousness. Dr. Shukla emphasized the need for conserving biodiversity and tackling the issue of climate change, which is impacting one and all.
During the programme, a memorandum of understanding, under the Smart Village Mission, was signed with CNG Agro Care Private Limited, Kolkata. Two material transfer agreements were signed with M/s Nishant Biotech, Bilaspur, Himachal Pradesh. Also, two technology transfer agreements, one each with M/s Indiyum Foods Pvt Ltd and M/s Bhikhta Biotech, Shimla, Himachal Pradesh, were signed.
The occasion saw the release of a brochure on the Rose Scented Geranium variety, while seeds of aromatic marigold were distributed to the farmers. The workshop brought farmers, experts, scientists, and industrialists on a common platform and provided a forum for discussion, in addition to expert talks. An exhibition showcasing bio-based technologies developed by the institute was also put up. More than 150 participants joined the workshop.
Skip to main content



















































































