सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर का 44वें स्थापना दिवस समारोह
44th Foundation Day Celebrations of CSIR-IHBT
सी.एस.आई.आर.-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर ने 2 जुलाई 2026 को उत्साह और उल्लास के साथ अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया।
डॉ. सुदेश कुमार यादव, निदेशक सी.एस.आई.आर- आई.एच.बी.टी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने संस्थान में हो रहे शोध पर जानकरी दी और बायोइकोनॉमी में योगदान को इंगित किया। उन्होंने सी.एस.आई.आर के विभिन्न मिशनों जैसे फ्लोरीकल्चर, अरोमा, स्मार्ट विलेज, बायोरिसोर्स कौंजर्वेशन और प्रोसपेकसन, के बारे में बताया, जो ग्रामीण आजीविका को मज़बूत कर रहे हैं और साथ ही पर्यावरण, समाज, और इंडस्ट्री की ज़रूरतों को भी पूरा कर रहे हैं। उन्होने जैवआर्थिकी को बढावा देने में संस्थान के नवीन अवसरों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
डॉ. एस. वेंकट मोहन, निदेशक सी.एस.आई.आर-एन.ई.ई.आर.आई इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि और मुख्य वक्ता थे। उन्होने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने "पर्यावरणीय सततता के लिए क्लोजिंग लूप" विषय पर स्थापना दिवस संभाषण दिया और पर्यावरण की स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बदलते मौसम, प्रदूषण, आपदाओं और उनके प्रभावों पर चर्चा की। डॉ. मोहन ने सतत विकास के लिए सर्कुलर इकोनॉमी और कचरा प्रबंधन के महत्त्व को रेखांकित किया।
समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. मधु दीक्षित,नेशनल साइंटिस्ट चेयर (ए.एन.आर.एफ़)और सी.एस.आई.आर-सी.डी.आर.आई, की पूर्व निदेशक थी। उन्होंने संस्थान को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी और बायो-बेस्ड इकॉनमी को बढ़ावा देने की दिशा में संस्थान के प्रयासों की सराहना की,जो सीधे तौर पर आम जन को बेहतर सुविधा प्रदान कर रहें हैं। उन्होंने शोध के बदलते परिप्रेक्ष्य और नवीन संभावनाओं पर विचार प्रस्तुत किये, खासकर हर्बल दवाओं के क्षेत्र में। डॉ. दीक्षित ने हिमालय में उपलब्ध संसाधनों और समृद्ध पारंपरिक ज्ञान पर विशेष बल दिया।
समारोह में सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी की “वार्षिक रिपोर्ट 2025-26” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष के दौरान किए गए बेहतरीन वैज्ञानिक कार्य के लिए पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर संस्थान ने छह प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। क्लैरी सेज की एक किस्म,”हिम सेज” जारी की गई और सुगंधित गेंदा की रोपण सामग्री किसानों को वितरित की गई। स्थापना दिवस समारोह में किसान, शिक्षाविद, उद्योगपति, वैज्ञानिक, छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पालमपुर के छात्र और शिक्षक भी जिज्ञासा पहल के अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल हुए।
The CSIR-Institute of Himalayan Bioresource Technology, Palampur (HP) celebrated its 44rd foundation day on 2 July 2025 with great enthusiasm.
Dr. Sudesh Kumar Yadav, Director CSIR-IHBT extended a warm welcome to all the guests and presented the activities of the institute. He highlighted the research being carried in the institute and how it is furthering the cause of bioeconomy, especially in the Himalayan region. He presented about the various CSIR Missions, including floriculture, aroma, smart village, bioresource conservation and prospection etc. that are strengthening rural livelihood and at the same time catering to environment and industry.
Dr. S Venkat Mohan, Director CSIR-NEERI was the guest of honour and the keynote speaker of the programme. He complimented the institute on its glorious journey and presented on key issues governing environmental sustainability. He talked about the changing climatic conditions, pollution, disasters and their overall impact. He highlighted the importance of circular economy and waste management for sustainability. Dr. Mohan noted that the work being carried out by CSIR-IHBT has positive environmental implications and is of utmost importance. He wished the institute the very best in its endeavours.
Dr. Madhu Dixit, National Scientist Chair (ANRF) and former Director, CSIR-CDRI, was the Chief Guest of the function. She congratulated the institute on its foundation day and lauded the institute's efforts towards the promotion of a bio-based economy, which is directly serving the society. She dwelled on the changing ecosystem of research and the various possibilities that are now opening up, especially in the field of herbal medicine and drugs. She emphasized on exploring the untapped Himalayan bioresources and the rich traditional knowledge available with the communities of the region.
The occasion saw the release of the Annual Report 2025-26 of the CSIR-IHBT. Appreciation awards for best scientific work conducted during the year were also presented on the occasion.
The institute signed six Transfer of Technology agreements and two Memorandum of Understanding. Further, a variety of Clary sage named Him sage was released and planting material of aromatic marigold distributed to the progressive farmers. Scientists, students, farmers, educationists, industrialists, and other dignitaries attended the foundation day celebrations. Students and faculty members of the PM Shri Kendriya Vidyalaya, Palampur also attended the programme as a part of JIGYASA initiative.
Skip to main content





















































































