सीएसआईआर - आईएचबीटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह
International Women's Day celebration at CSIR-IHBT
सी.एस.आई.आर.-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर ने बड़े उत्साह के साथ अपने परिसर में 13 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। यह दिवस महिलाओं के समानता और स्वतंत्रता के संघर्ष को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है, जो महिला अधिकारों से प्रेरित है।
डॉ. सुदेश कुमार यादव, निदेशक, सी.एस.आई.आर.-आई.एच.बी.टी. ने अपने स्वागत भाषण में इस दिवस के महत्व और विज्ञान , समाज , खेल आदि गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं के लिए समान अवसर और उनकी सुरक्षा पर जोर दिया।
डॉ. जतिंदर कौर अरोड़ा, सलाहकार, नॉर्दर्न रीजन साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्लस्टर: पीआई-राही, पूर्व कार्यकारी निदेशक, पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, इस अवसर की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली इतिहास और इसके उद्देश्य को प्रस्तुत किया। उन्होंने बदलते समय में महिलाओं की भूमिका और उनके नेतृत्व में चल रही विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अधिवक्ता आदर्श सूद और श्रीमती नीतिका भंडारी सम्मानित अतिथि थे। श्री सूद ने विभिन्न कानूनों पर जानकारी दी, विशेष रूप से पीओएसएच एक्ट। श्रीमती भंडारी ने महिलाओं से संबंधित सामाजिक आंदोलन तथा अधिकारों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायक महिला उद्यमियों तथा संस्थान की प्रशासनिक महिला कार्मिकों का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए “स्ट्रेन्थनिंग ऑफ इनर सेल्फ” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, तथा उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
The CSIR-Institute of Himalayan Bioresource Technology celebrated International Women’s Day in its premises on 13th March 2026 with great passion. The day is celebrated to commemorate women's fight for equality and liberation, as part of the women's rights movement.
Dr. Sudesh Kumar Yadav, Director CSIR-IHBT, in his welcome address, highlighted the importance of the day and the role of women in science, society, sports and other fields. He emphasized equal opportunities for women and their safety.
Dr. (Mrs.) Jatinder Kaur Arora, Advisor, Northern Region Science & Technology Cluster: PI- RAHI, Punjab State Council for Science and Technology, was the chief guest of the occasion. She presented the glorious past and the focus of International Women’s Day celebrations. She highlighted women in the changing times and the various initiatives that are being led by women. Advocate Adarsh Sood and Mrs Nitika Bhandari were the guests of honour. Mr. Sood presented on the various legal initiatives, and deliberated in detail on the POSH act while Mrs. Bhandari highlighted the social movement and societal issues relating to women.
Felicitation of inspiring women entrepreneurs and female administrative staff of the institute was also carried out during the programme. On the occasion, a workshop on “Strengthening of Inner-Self” for the female staff and students of the institute was organized. Also, an exhibition of creative artefacts prepared by them was put up display.
Skip to main content

















































































