स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम
Awareness Program on Health and Nutrition

सी.एस.आई.आर– हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर(हि.प्र.) ने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग, जिला प्रशासन और कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य और पोषण पर एक जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 9 अप्रैल 2026 को आयोजित किया। इस कार्यक्रम में संतुलित आहार और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया तथा “मिशन भरपूर 2.0" का शुभारंभ किया गया।
पंजाब राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री बल मुकुंद शर्मा, आई.ए.एस., कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. कटयाल और कांगड़ा के ए.डी.सी श्री विनय कुमार, आई.ए.एस, सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ता जैसे बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लॉक पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
अपने संबोधन में डॉ. सुदेश कुमार यादव, निदेशक सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी, ने सभी का स्वागत करते हुए हिमालयी क्षेत्र में कुपोषण और खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभागों के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया ताकि संस्थान द्वारा विकसित नवीन तकनीकों को लागू किया जा सके, विशेषकर स्थानीय जैव संसाधनों के उपयोग, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा और स्थानीय खाद्य फसलों के आर्थिक मूल्य में वृद्धि के लिए।
श्री बल मुकुंद शर्मा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समय की आवश्यकता है, जहाँ नागरिकों के पोषण स्तर और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. एस.पी. कटयाल ने सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और बताया कि यह सहयोग सकारात्मक परिणाम दे रहा है तथा समाज के हित में आगे भी जारी रहना चाहिए। श्री विनय कुमार ने भी सभी हितधारकों को इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर एकजुट होकर कार्य करने के लिए बधाई दी और कहा कि यह अब एक आदर्श मॉडल बन गया है जिसे अन्य स्थानों पर भी अपनाया जा सकता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग, कांगड़ा के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक शर्मा ने बताया कि मिशन भरपूर के प्रथम चरण से बच्चों में गंभीर कुपोषण (एस.ए.एम) और मध्यम कुपोषण (एम.ए.एम) की दर में उल्लेखनीय कमी आई। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन अब दूसरे चरण को पूरे कांगड़ा जिले में व्यापक स्तर पर लागू कर रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विद्याशंकर श्रीवत्सन और डॉ. महेश गुप्ता, वैज्ञानिक, सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी ने संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न पोषक खाद्य उत्पादों की विशेषताओं और उनके संभावित स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर "मिशन भरपूर 2.0" का शुभारंभ किया गया, जो जिला कांगड़ा में बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए एक विशेष पहल है। यह पहल पोषण पखवाड़ा (9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026) के पहले दिन शुरू की गई और इसे सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी, पालमपुर तथा जिला प्रशासन, कांगड़ा द्वारा संयुक्त रूप से लागू किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान मिशन भरपूर के प्रथम चरण के परिणामों पर आधारित एक रिपोर्ट जारी की गई। परिणामों से स्पष्ट पता चलता है कि सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी द्वारा विकसित पोषक तत्वों से युक्त खाद्य उत्पादों के सेवन से 2–5 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ। 920 लाभार्थियों में से लगभग 70% बच्चों में वजन वृद्धि, बी.एम.आई में सुधार व दुबलेपन में कमी देखी गई।

The CSIR-Institute of Himalayan Bioresource Technology, Palampur (HP) organized an Awareness Program on Health and Nutrition for the Himachal Pradesh State Food Commission, district authorities, and field functionaries on 9 April 2026 to promote balanced nutrition and food safety that marked the launch of “Mission Bharpoor 2.0”.
Sh. Bal Mukund Sharma, IAS, Chairman, State Food Commission, Punjab, graced the occasion as the Chief Guest. Dr. SP Katyal, Chairman, State Food Commission, Himachal Pradesh and Sh. Vinay Kumar, IAS, ADC, Kangra, attended as the Guest of Honour. The workshop was attended by representatives from the Department of Women and Child Development, Health and Family Welfare, along with field functionaries, including Child Development Program Officers (CDPOs), block supervisors, Anganwadi workers and ASHA workers.
In his welcome address, Dr. Sudesh Kumar Yadav, Director CSIR-IHBT while welcoming all the guests emphasized the role of the institute in addressing malnutrition and food security challenges in the Himalayan region. He highlighted the need for stronger collaborations between line departments for implementation of innovative technologies developed by the institute, particularly in valorization of indigenous bioresources for regional food security and their integration into nutrition programmes and public distribution systems.
Mr. Bal Mukund Sharma, Chief Guest of the programme, lauded the institute efforts and said such initiatives are the need of the hour wherein the nutritional status and well-being of the citizens is being prioritized through collaborative efforts.Speaking on the occasion, Dr. SP Katyal praised the work being carried out by the institute and highlighted that this collaboration is bearing fruitful results and benefitting the society. Mr. Vinay Kumar also complimented the stakeholders for teaming up for such an important cause which now has developed as a role model that can be replicated elsewhere.
Sh. Ashok Sharma, District Program Officer, Department of Women and Child Development, Kangra, informed that Phase-1 of Mission Bharpoor led to a significant reduction in the prevalence of SAM and MAM among children. He further noted that the District Administration, is rolling out Phase-2 for wider coverage across District Kangra. Program coordinators Dr. Vidyashankar Srivatsan and Dr. Mahesh Gupta, scientists at CSIR-IHBT, highlighted the salient features of various fortified food products developed by the institute and their potential health benefits.
The program marked the launch of Mission Bharpoor 2.0, a special initiative for combating childhood malnutrition in District Kangra, Himachal Pradesh, jointly implemented by CSIR-IHBT, Palampur and the District Administration Kangra. The initiative was launched on the first day of POSHAN Pakhwada being celebrated from 9 April to 23 April 2026. During the workshop, a document highlighting the outcomes of Phase-1 of Mission Bharpoor was released. The results indicated that supplementation of fortified food products developed by CSIR-IHBT improved the health status of children aged 2–5 years. Among 920 beneficiaries covered under Phase-1, nearly 70% of children showed improvement in key health parameters including body weight gain, BMI, and reduction in stunting and wasting.
Skip to main content

















































































